Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में महिला का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार; दो गिरफ्तार

शिवपुरी (मध्यप्रदेश), एक मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में दो लोगों ने 19 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस ने शुक्रवार तड़के जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बैराड़ थाना क्षेत्र में हुई घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि महिला रात करीब एक बजे शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली थी, तभी उनमें से एक व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया और उसे पास में ही दूसरे आरोपी के घर ले गया।

अधिकारी ने कहा कि दोनों ने महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।उन्होंने कहा कि महिला किसी तरह घर लौटी और अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई। यादव ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक बलात्कार और धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button